पंजाबराज्य

उत्तर भारत में ठंड का डबल अटैक: पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ के कई इलाकों में घना कोहरा

चंडीगढ़ 
पंजाब और हरियाणा इन दिनों तेज ठंड की चपेट में हैं। शनिवार को दोनों राज्यों के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले का बल्लोवाल सौंखड़ी राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अन्य इलाकों में लुधियाना में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, अमृतसर में 5.1 डिग्री (सामान्य से दो डिग्री अधिक) और पटियाला में 7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमशः 5.4, 6, 4.9 और 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, हरियाणा में गुरुग्राम सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अन्य शहरों में अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री (सामान्य से तीन डिग्री अधिक), हिसार में 5 डिग्री और करनाल में 8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। वहीं नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में क्रमशः 5.5, 7.2, 6.5 और 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *