राज्यहरियाणा

यात्रियों को बड़ा झटका: हिसार–दिल्ली हवाई सेवा बंद, अयोध्या रूट पर बदला उड़ान शेड्यूल

हरियाणा 
धुंध को देखते हुए हिसार एयरपोर्ट पर डीजीसीए ने नया विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें हिसार से दिल्ली की फ्लाइट को 16 दिसंबर से आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया है। वहीं अब अयोध्या के लिए हफ्ते में एक बार फ्लाइट जाएगी। नया विंटर शेड्यूल 15 जनवरी तक लागू रहेगा। इसमें हिसार- दिल्ली, दिल्ली-हिसार हवाई रूट को बंद कर दिया गया है। अब हिसार एयरपोर्ट से शुक्रवार, शनिवार, रविवार को ही हवाई सेवाएं संचालित होंगी। अन्य दिनों में कोई फ्लाइट नहीं होगी। मात्र 9 महीने में ही हिसार से दिल्ली की हवाई सेवा को बंद कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि हिसार से दिल्ली के लिए काफी कम संख्या में यात्री मिल रहे थे। इसके चलते इस रूट पर हवाई सेवा बंद करने का निर्णय लिया। हिसार से अयोध्या रूट में भी बदलाव किया गया है। अभी तक अयोध्या के लिए सप्ताह में दो दिन फ्लाइट थी। अब एक दिन ही चलेगी। हिसार से जयपुर के लिए पहले एक दिन फ्लाइट थी जिसे अब दो दिन कर दिया है। 

जानें हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट का समय
हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट पहले सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को उड़ती थी। अब इसके फेरे घटा दिए गए हैं। अब यह फ्लाइट सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को ही उड़ेगी। पहले इसका समय सुबह 12:35 बजे से था जो अब शाम को सवा 4 बजे तक दिया है। वहीं चंडीगढ़ से हिसार का समय पहले सुबह 11:10 बजे था जो अब बदलकर सुबह 9:50 कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *