पंजाबराज्य

पंजाब-हरियाणा में ठिठुरन बढ़ी: फरीदकोट 4°C, हिसार रहा सबसे ठंडा शहर

चंडीगढ़
पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा के हिसार में सबसे कम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ही फरीदकोट, पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा। फरीदकोट में सोमवार को भी पंजाब में सबसे कम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में सात डिग्री, अमृतसर में 7.8 डिग्री, लुधियाना में 7.4 डिग्री, पटियाला में 8.4 डिग्री और फिरोजपुर में 6.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 8 डिग्री, अंबाला में 10.3 डिग्री, रोहतक में 8.2 डिग्री और भिवानी में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *