राज्यहरियाणा

छात्राओं के लिए खुशखबरी: सरकारी स्कूलों में 12वीं तक फ्री सैनिटरी पैड्स

चंडीगढ़
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को सरकार की ओर से फ्री में सैनिटरी पैड दिए जाएंगे। सैनिटरी पैड छठी से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को दिए जाएंगे। यह निर्णय गत दिवस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति की बैठक में लिया गया।

बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी के अलावा कैबिनेट मंत्री अनिल विज, महिपाल ढांडा और श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे। बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़ी लगभग 1763 करोड़ रुपए से ज्यादा की विभिन्न वस्तुओं के खरीद प्रस्तावों एवं रेट कॉन्ट्रैक्ट को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त निर्देश दिए कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

 बैठक में लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से 29 नई 52 सीटर बसें और 6 मिनी बसें की खरीद को भी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा, विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा लगभग 234.19 करोड़ रुपए की लागत से एलटी एक्सएलपीई आर्मर्ड केबल, विभिन्न पोल और 20 केवीए ट्रांसफार्मर्स की खरीद को भी मंजूरी दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *