छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, छत्तीसगढ़ प्रांत की वार्षिक प्रांतीय बैठक

दुर्ग: /अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, छत्तीसगढ़ प्रांत की वार्षिक प्रांतीय बैठक हाल ही में दुर्ग में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों, जिला संयोजकों, और पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
बैठक में दिनकर सबनीस -राष्ट्रीय संगठन मंत्री,  अशोक त्रिवेदी अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख,  अलंकार वशिष्ठ-क्षेत्रीय संगठन मंत्री, डॉ. शोभा पंडित- प्रांत उपाध्यक्ष, रविकांत जायसवाल  राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य की उपस्थित एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में संगठन के विविध कार्यों की समीक्षा की गई तथा मुख्य रूप से उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा, मूल्य वृद्धि, मिलावटखोरी, फूड सेफ्टी, ऑनलाइन खरीदारी में उपभोक्ताओं को हो रही समस्याएं, बाजार में हो रहे भ्रामक प्रचारों पर अंकुश, डिजिटल लेन-देन में हो रही उपभोक्ता ठगी, तथा उपभोक्ता जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, आगामी वर्ष के कार्ययोजना, जिला स्तर पर समितियों के गठन, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, साथ ही विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में उपभोक्ता शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु कार्यशालाएं आयोजित तथा जनजागरण अभियानों की रूपरेखा पर भी निर्णय लिए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत की नई कार्यकारणी की घोषणा की गई  राकेश चंद्राकर  प्रांत अध्यक्ष, डॉ. शोभा पंडित- प्रांत उपाध्याय,  देवेन्द्र कौशिक- प्रांत सचिव,  विजय मानिकपुरी- प्रांत सह-सचिव,  अजय पाध्ये- प्रांत कोषाध्यक्ष,  रामपाल सिंह जादोन- प्रांत संगठन मंत्री, सुश्री पूर्णिमा सिंह- विधि आयाम प्रमुख,  अनुराग त्रिपाठी- सहा. विधि आ.प्र., सुश्री सुनीता मानिकपुरी- महिला आयाम प्रमुख, श्रीमती प्रिया अग्रवाल- सहा. म.आ.प्र.,  उमेश पासवान- प्रचार आयाम प्रमुख, बहिरू आवारे- सहा. प्रचार आयाम प्रमुख,  योगेश गाँधी- पर्यावरण आ. प्र.,  अमित वर्मा- प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख।
बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में देवाशीष घोष-जिला अध्यक्ष, कृष्णा देशमुख- जिला उपाध्यक्ष, गोपीचंद शाहू- जिला सचिव, धर्मेंद्र धामु – जिला सह सचिव, संजय डहरवाल- जिला सह सचिव, दिलीप देशमुख – वरिष्ठ सदस्य एवं मार्गदर्शक, छबि कुमार गजेंद्र – दुर्ग महानगर संयोजक, अशोक कुमार माहौर – भिलाई महानगर संयोजक, गोविंदराज नायडू, डॉ. जमुनेश देशमुख, प्रकाश निर्मलकर एवं सभी सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
उपरोक्त जानकारी मीडिया सह प्रमुख बहिरू अवारे ने दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *