छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर किया दुःख व्यक्त

डॉ. मनमोहन सिंह को महान अर्थशास्त्री और समर्पित राजनेता बताया

मुख्यमंत्री ने परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की

देश के वित्त मंत्री और आरबीआई गवर्नर के रूप में उनके योगदान को सराहा

       रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वह अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जिन्होंने अपने ज्ञान और अनुभव से देश को नई दिशा दी।”

महत्वपूर्ण योगदान का स्मरण

       मुख्यमंत्री ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर, और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश के आर्थिक विकास में अमूल्य योगदान दिया।

शोक संवेदना और प्रार्थना

       श्री साय ने डॉ. सिंह के शोक संतप्त परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

सात दिवसीय राजकीय शोक

       राज्य शासन द्वारा 26 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक पूरे राज्य में सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे, और कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

डॉ. मनमोहन सिंह की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *