छत्तीसगढ़

नायब सैनी होंगे हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री




पंचकुला। हरियाणा में सियासी हलचल के बीच, नायब सिंह सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद ज़िम्मेदारी सौंपे जाने का फैसला ले लिया गया है। यह फैसला विधायक दल की बैठक में लिया गया, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मौजूद थे।

विधायक दल की अहम बैठक में सर्वसम्मति से नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले पर पर मुहर लगा दी गई। इसके साथ ही अब सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हरियाणा में सैनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा को सैनी के नेतृत्व में ही बड़ा जनसमर्थन हासिल हुआ है, ऐसे में उनके मुख्यमंत्री बनने की दावेदारी मजबूत रही है।

इसके साथ ही हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के साथ ही अब कैबिनेट के चेहरे तय होना बाकी है। इससे पहले सीएम पद पर फंसी पेंच को सुलझाने पार्टी के बड़े नेता हरियाणा पहुंचे और पंचकुला में विधायक दल की बैठक आयोजित कर सर्वसर्म्मति से सैनी को अलगा मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया। विधायक दल की बैठक में 48 विधायक सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए।

यहां बताते चलें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 90 में से 48 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। ऐसे में भाजपा ने लगातार तीसरी बार राज्य में अपना कब्जा जमाया और अब वह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है।







Previous articleनायब सिंह सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *